एशिया कप टीम में श्रेयस अय्यर को नहीं चुने जाने पर भड़के अश्विन

एशिया कप की 15 सदस्यीय टीम में श्रेयस अय्यर को मौका नहीं मिला। अय्यर को मौका न दिए जाने पर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादार रन बनाए थे।

भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एशिया कप टीम में श्रेयस अय्यर को नहीं चुने जाने पर निराशा जताते हुए इसे दुखद और गलत बताया जबकि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी बाहर रखे जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाया। बीसीसीआई ने यूएई में नौ सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप के लिये 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ में कहा ,‘‘ चयन ऐसा काम है जिसमें कोई तो बाहर रहेगा ही। जब आप उनसे बात करते हैं तो उनके चेहरों की निराशा और दुख को महसूस कर सकते हैं । उम्मीद है कि किसी ने श्रेयस और जायसवाल से बात की होगी।’’

shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर (साभार- Iyer X)

कोलकाता नाइट राइडर्स को 2024 आईपीएल खिताब दिलाने वाले श्रेयस और जायसवाल दोनों को एशिया कप टीम में जगह नहीं मिली है ।

End of Feed