ICC TEST RANKING: ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग का ऐलान, इन दो भारतीय खिलाड़ियों को फायदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 28, 2022, 09:37 PM IST

ICC Test Rankings: साल की आखिरी टेस्ट रैंकिंग अपडेट में भारत के दो खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। ये खिलाड़ी हैं भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर। अतीत में नंबर एक गेंदबाज और हरफनमौला रह चुके अश्विन ने हरफनमौलाओं की रैंकिंग में सात रेटिंग अंक हासिल किये हैं।

ICC TEST RANKING: बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में दूसरे टेस्ट में भारत की जीत के सूत्रधार रहे रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर आईसीसी रैंकिंग में क्रमश: चौथे और 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मैच में छह विकेट लेने वाले अश्विन एक पायदान चढकर गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं । उन्होंने दूसरी पारी में नाबाद 42 रन बनाये थे जिसकी मदद से वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीन पायदान चढकर 84वें स्थान पर पहुंच गए।

ashwin_shreyas

श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन (AP)

अतीत में नंबर एक गेंदबाज और हरफनमौला रह चुके अश्विन ने हरफनमौलाओं की रैंकिंग में सात रेटिंग अंक हासिल किये । रविंद्र जडेजा हरफनमौलाओं की रैंकिंग में 369 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर हैं जबकि अश्विन के 343 अंक हैं। अश्विन के साथ 71 रन की अटूट साझेदारी करने वाले अय्यर कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 16वीं रैंकिंग पर पहुंच गए।

End of Feed