क्रिकेट

अंतत: ये टीम इंडिया का नुकसान, सैमसन के बाहर किए जाने पर फूटा रहाणे और अश्विन का गुस्सा

जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया की घोषणा के बाद लगातार इस बात पर बहर शुरू हो गई है कि आखिरकार संजू सैमसन को क्यों बाहर किया गया। एक खेमा उन्हें आराम देने की बात कर रहा है तो दूसरा खेमा उन्हें ड्रॉप करने की बात कह रहा। इस बीच रहाणे और अश्विन ने इस पर सवाल उठाए हैं।

Image

संजू सैमसन (साभार-x)

23 जुलाई से शुरू हो रहे जिम्बाब्वे दौरे के लिए सोमवार को टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई। 15 सदस्यीय इस टीम में कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस नाम को लेकर है जिसे इस टीम में जगह नहीं मिली। हम बात कर रहे हैं टी20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द मैच रहे संजू सैमसन की। संजू की जगह इस टीम में ईशान किशन और प्रभसिमरन सिंह को विकेटकीपर के रुप में शामिल किया गया।

सोशल मीडिया पर बहस शुरू

टीम की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस शुरू हो गई। एक तरफ संजू को ड्रॉप करने की बात कही जा रही है तो दूसरी तरफ उन्हें आराम देने की बात बताई जा रही है। हालांकि, बीसीसीआई ने संजू के नाम को लेकर ऐसा कुछ नहीं कहा, जिससे साफ होता है कि उन्हें ड्रॉप किया गया है, क्योंकि संजू केवल एक फॉर्मेट यानी टी20 ही ज्यादा खेलते हैं और ऐसे में उन्हें आराम देने की बात बेमानी लगती है।

रहाणे ने उठाया सवाल

सैमसन को बाहर किए जाने के बाद अजिंक्य रहाणे ने उनके समर्थन में एक पोस्ट किया है। उम्मीद है कि इस सिलसिले में संजू से बात हुई होगी। ये अजीब है कि टी20 वर्ल्ड कप का हीरो जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम में नहीं है। जल्द उन्हें टीम में देखने की उम्मीद है। रहाणे अकेले नहीं हैं जिन्हें संजू सैमसन के बाहर किए जाने के फैसले से हैरानी हुई है। रविचंद्रन अश्विन ने भी इस पर सवाल खड़े किए हैं।

अंतत: टीम इंडिया का नुकसान

अश्विन ने संजू सैमसन को बाहर रखने के फैसले पर कहा कि टीम मैनेजमेंट अगर खिलाड़ियों पर भरोसा नहीं जताएगी तो बाकी खिलाड़ियों को भी टीम में अपनी जगह को लेकर संदेह होगा। उन्होंने कहा 'अगर ऐसा ही रहा तो क्यों कोई हाई स्ट्राइक रेट से खेलेगा। वह 25 गेंद में अर्धशतक लगाने के बदले 32 गेंद में ऐसा करेगा और खुद को सेफ रखने के बारे में सोचेगा। ऐसे में देखा जाए तो नुकसान टीम इंडिया का ही होगा। संजू फिलहाल अपने प्राइम फेज में हैं और उनके लिए बुरा लग रहा है।

ये वैभव सूर्यवंशी के बारे में नहीं है। मैं खुद उनका बड़ा फैन रहा हूं वो तो खेलेंगे ही उन्हें कोई नहीं रोक सकता, लेकिन इतनी जल्दी क्या है? वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में संजू की जगह ही प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article