क्रिकेट

वायरल वीडियो और चर्चाओं पर सूर्यकुमार यादव ने दी सफाई, वैभव सूर्यवंशी पर भी दिया बड़ा बयान

Suryakumar Yadav on viral video, team india and Vaibhav Suryavanshi: भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक लंबा-चौड़ा संदेश लिखकर हाल में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो के जरिए उनके बयान को गलत तरह से दिखाए जाने व वायरल करने के संदर्भ में सफाई पेश की है। साथ ही सूर्युकमार ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं और वैभव सूर्यवंशी के लिए भी कुछ शब्द लिखे हैं।

Image

सूर्यकुमार यादव और वैभव सूर्यवंशी (Instagram/Suryakumaryadav/vaibhavsooryavanshi)

KEY HIGHLIGHTS

एक तरफ जहां नए भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम पहले आयरलैंड और अब इंग्लैंड में चल रही टी20 सीरीज में संघर्ष करती नजर आ रही है। वहीं, दूसरी तरफ टीम से हटाए गए पूर्व भारतीय टी20 कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो व बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके अलग-अलग मतलब निकाले जाने लगे और ये चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद कुछ लोगों ने सूर्यकुमार से जुड़े कुछ बयानबाजी भी की जिसे उनके नाम से जोड़ा गया। अब सूर्यकुमार यादव ने खुद एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर इस मामले में अपनी सफाई दी है।

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव का हाल में वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो कहीं जाते नजर आ रहे हैं और इसी बीच मीडिया उन्हें कैमरे में कैद करने लगती है। तभी उनसे कोई कहता है कि 'आपकी कमी महसूस हो रही है', इस पर सूर्यकुमार मुस्कुराते हुए ये कहकर आगे चले जाते हैं कि, 'सब कुछ सही तो चल रहा है।' और फिर उनके पीछे लोग हंसने लगते हैं। कुछ लोगों ने सूर्यकुमार के बयान को खराब लय से गुजर रही भारतीय टी20 टीम के लिए तंज के रूप में देखा और सोशल मीडिया पर इस पर बहस छिड़ गई।

अब जो बहस छिड़ी है, उस पर सूर्यकुमार यादव ने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा है, "मैं टीम के लिए बहुत खुश हूं और उनको सिर्फ और सिर्फ शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मुझे पता है कि वे अपनी पूरी जान लगाकर खेल रहे हैं और उन्हें हमेशा मेरा पूरा समर्थन रहेगा।"

वैभव सूर्यवंशी के लिए कहे खास शब्द

सूर्यकुमार ने आगे वैभव सूर्यवंशी का भी जिक्र किया और लिखा, "वैभव के लिए कुछ खास शब्द- तुम उस शुरुआत पर हो जो एक दिलचस्प यात्रा होने वाली है। हर पल का लुत्फ उठाओ और देश को गौरवान्वित करते रहो।"

किसी गलत जानकारी पर भरोसा ना करें

सूर्या ने आगे लिखा, "मैंने ऑनलाइन चल रहा एक बयान भी देखा जिसे गलत तरह से मुझसे जोड़ा जा रहा है। मैं साफ करना चाहता हूं कि ना ही मैंने कोई बयान दिया है या उसे प्रमाणिकता दी है। किसी भी ऐसी जानकारी पर भरोसा या शेयर ना करें। भारतीय क्रिकेट, मेरे टीम के साथी और गेम के लिए मेरा समर्थन हमेशा उन शब्दों से ज्यादा भारी रहेगा जो मेरे नाम पर गलत तरह से इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article