IND vs AUS: 'मैं इंतजार करुंगा कि..' रोहित विराट के वर्ल्ड कप 2027 खेलने के सवाल पर शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

Rohit Sharma Virat Kohli Future: पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में रोहित और कोहली के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद अब एक बार फिर से उनके संन्यास और वनडे वर्ल्ड कप 2027 के खेलने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इस पर अब रवि शास्त्री ने जवाब दिया है।

Rohit Sharma Virat Kohli Future: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय करियर भले ही लंबा खिंच जाए, लेकिन इससे उनकी विरासत पर कोई दाग नहीं लगेगा। पिछले कुछ वर्षों में रोहित और कोहली ने टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अब उनका पूरा ध्यान एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट पर केंद्रित है। मौजूदा समय में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ये दोनों दिग्गज दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में होने वाले 2027 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।

Rohit sharma ANI

रोहित शर्मा (फोटो- ANI)

दशक भर का योगदान अमूल्य

भले ही बीसीसीआई ने दो साल बाद होने वाले इस आईसीसी इवेंट में इन दोनों की भागीदारी पर कोई स्पष्ट रुख नहीं अपनाया है, लेकिन दोनों खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अपनी तैयारियों में रुचि दिखाई है। आईसीसी से बात करते हुए शास्त्री ने कहा कि दोनों का दुनिया भर में सम्मान और प्रशंसा की जाती है, और प्रशंसक उनके योगदान को कभी नहीं भूलेंगे। शास्त्री ने इस बात पर जोर दिया कि, "यह योगदान दो या तीन साल का नहीं है। विराट के मामले में यह एक दशक, डेढ़ दशक से अधिक का योगदान है।" उन्होंने आगे कहा कि "यह बहुत बड़ा है और लोग इसे नहीं भूलेंगे। और उन्होंने खेल के कुछ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ खेला है। यह खास है। उनकी विरासत बनी रहेगी, भले ही वे कल खत्म करें या उसके बाद या जब भी। वह विरासत बनी रहेगी।"

End of Feed