IND vs ZIM: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-0 से गंवा दी। इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं इससे पहले आयरलैंड ने भारतीय टीम को दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप का बुरा स्वाद चखाया था। अब भारतीय टीम इसी माह के अंत में जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। जहां भारतीय टीम 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस दौरे के लिए टीम का ऐलान पहले ही हो चुका था। हालांकि, अब इस टीम में एक बदलाव किया गया है।
वरुण चक्रवर्ती जिम्बाब्वे दौरे से बाहर (फोटो साभार- BCCI)
चोटिल वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि विश्नोई
दरअसल, यह बदलाव भारतीय टीम में चोटिल खिलाड़ी की वजह से हुआ है। BCCI ने वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने के बाद उनकी जगह रवि बिश्नोई को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में तीसरे टी20 मैच के दौरान स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में दिक्कत हुई। MRI में ग्रेड 2 इंजरी का पता चला। डॉक्टरों ने उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम की सलाह दी है। अब वरुण चक्रवर्ती इलाज के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिकवरी करेंगे।
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारत की पुरानी टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारत की नई टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह, रवि बिश्नोई।
भारत का जिम्बाब्वे दौरा 2026
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज जुलाई 2026 में खेली जाएगी। सभी मैच हरारे के स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। भारत और जिम्बाब्वे का पहला टी20I मैच 23 जुलाई 2026, दूसरा टी20 मैच 25 जुलाई 2026 और तीसरा टी20 मैच 26 जुलाई 2026 को खेला जाएगा।
