क्रिकेट

डेब्यू सीरीज में ही प्रिंस यादव के नाम जुड़ गया शर्मनाक रिकॉर्ड, बने पहले गेंदबाज

भारत के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू करने वाले प्रिंस अब तक एक जीत के लिए तरस रहे हैं।

Image

प्रिंस यादव (साभार-X)

हर खिलाड़ी की ख्वाहिश होती है कि डेब्यू सीरीज को अपने प्रदर्शन से यादगार बनाया जाए, लेकिन कुछ खिलाड़ियों का ही यह सपना पूरा होता है। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में जब तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया और पहले ही मुकाबले मे 3 विकेट झटके तो ऐसा लगा कि सब कुछ ठीक है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच में प्रिंस यादव को एक-एक विकेट के लिए तरसना पड़ा। उन्हें 3 मैच में केवल 2 विकेट से संतोष करना पड़ा।

जीत के लिए तरसे प्रिंस यादव

आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज मिलाकर प्रिंस यादव ने कुल 4 मैच खेले, लेकिन चारो में उसे हार का सामना करना पड़ा। प्रिंस यादव ने 4 मैच में 5 विकेट चटकाए। लेकिन इस सीरीज के दौरान उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। अंबाती रायडू के बाद प्रिंस यादव दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने जिन्हें अपने शुरुआती 4 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। अंबाती रायडू को साल 2014-2016 में लगातार 4 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया को पहले आयरलैंड से और फिर इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। 5 मैच की टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने 4-0 से अपने भारत को पटखनी दी थी।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में एंट्री

प्रिंस यादव को पहले वनडे टीम में मौका नहीं मिला था। लेकिन अब जब हर्षित राणा चोट के कारण पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं तो उन्हें वनडे टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज में खेलने का मौका मिला था। उम्मीद है कि टी20 में अपने पहले जीत की तलाश कर रहे प्रिंस यादव को जिम्बाब्वे के खिलाफ यह मौका मिल जाए। 3 मैच की टी20 सीरीज 23 जुलाई से हो रही है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article