क्रिकेट

T20 में तीन नो बॉल फेंककर रवि विश्नोई ने बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम पर भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20I मैच खेला गया। मेजबान इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 190 का स्कोर बनाया था। इंग्लैंड ने जेकब बेथल के नाबाद 76 रन की पारी की बदौलत 19वें ओवर में जीत दर्ज कर ली। मैच में भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई ने शर्मनाक गेंदबाजी की।

Image

रवि बिश्नोई के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड। फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की हार के मेन विलेन बने। बिश्नोई ने ना सिर्फ रन लुटाए। बल्कि तीन नो-बॉल करने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया दिया। वह पहले स्पिनर (फुल मेंबर) बने जिन्होंने एक ही मैच में तीन नो-बॉल की। इसके अलावा बिश्नोई ने एक ही ओवर में 29 रन खर्च किए।

इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया। मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की। 191 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 19वें ओवर में 6 विकेट गंवाकर मैच आसानी जीत लिया।

भारत ने बनाई थी पकड़

लक्ष्य का पीछा करते समय इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में एक रन देकर दो विकेट चटकाए। इसके बाद हैरी ब्रूक, जेकब बेथल और टॉम बैंटन ने इंग्लैंड की वापसी कराई। इसी समय अक्षर ने ब्रूक को पवेलियन की राह दिखाई। विल जैक्स वरुण चक्रवर्ती के शिकार बने। वहीं, बैंटन को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेज भारत को वापस मैच में ला खड़ा किया।

बिश्नोई बने विलेन

एक समय इंग्लैंड को 24 गेंद पर 49 रन की जरूरत थी। पारी का 17वां ओवर रवि बिश्नोई करने आए। उन्होंने इस ओवर में एक नहीं बल्कि दो नो-बॉल की और दोनों ही बॉल पर बेथल ने सिक्स जड़ा। बिश्नोई ने इस ओवर में बेथल ने तीन छक्के और एक की मदद से कुल 29 रन बटोरे। इसी के साथ ही मैच भारत के हाथ से निकल गया और बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए।

दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

बिश्नोई एक ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले तीसरे गेंदबाज बने। साल 2020 में शिवम दुबे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 34 रन लुटाए थे। वहीं, 2016 में स्टुअर्ट बिन्नी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 32 रन खर्च किए थे। वहीं, बिश्नोई एक टी20I मैच में तीन नो-बॉल करने वाले इकलौते स्पिनर (फुल मेंबर देश) बने। बिश्नोई ने चौथे ओवर की पहली गेंद नो-बॉल की। उसके बाद 17वें ओवर में दो नो-बॉल की।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article