IND vs PAK: महामुकाबले से पहले अपनी ही टीम के खिलाफ पाकिस्तान के राशिद लतीफ ने दिया चौंकाने वाला बयान

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jun 6, 2024, 04:58 PM IST

Rashid Latif on IND vs PAK T20 WC match: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज राशिद लतीफ ने भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 मैच से पहले बड़ी बात कह दी है। उन्होंने अपनी ही टीम के खिलाफ कुछ ऐसा कह दिया है कि आप चौंक जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने बाबर आजम को लेकर भी हैरान करने वाला बयान दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 विश्व कप 2024
  • भारत-पाकिस्तान महामुकाबला
  • राशिद लतीफ ने दिया चौंकाने वाला बयान

India vs Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ (Rashid Latif) का मानना है कि टी20 विश्व कप में रविवार को होने वाले मैच में भारत जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा क्योंकि उसकी टीम अधिक संतुलित है। लतीफ ने इसके साथ ही कहा कि न्यूयॉर्क में होने वाले इस बहुप्रतीक्षित मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर दबाव रहेगा।

IND vs PAK T20 World Cup Match, Rashid Latif

राशिद लतीफ (X)

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने पीटीआई वीडियो से कहा,‘‘ हम सभी का ध्यान भारत के खिलाफ 9 जून को होने वाले मैच पर है। बाबर पर विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन के बजाय भारत के खिलाफ होने वाले मैच के कारण दबाव में रहेगा।’’

End of Feed