World Cup 2023: PCB और बाबर आजम में नहीं है सबकुछ ठीक, पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर का दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2023, 06:43 PM IST

World Cup 2023: साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचमे की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है। लगातार चार मुकाबला हारने के बाद बाबर की कप्तानी पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। पूर्व विकेटकीपर पाकिस्तान ने इसको लेकर बड़ा दावा किया है।

वर्ल्ड कप में लगातार 4 मुकाबला हारकर सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी पाकिस्तान टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि पीसीबी और पाकिस्तान के कप्तान बाबर के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ ने शनिवार को दावा किया कि कप्तान के रूप में बाबर आजम के दिन अब गिने-चुने ही रह गये है क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) प्रमुख जका अशरफ ने उनके फोन कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया है। लतीफ को हालांकि साजिश के सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।

Babar Azam

बाबर आजम (साभार-AP)

पाकिस्तान शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका से हार कर विश्व कप से बाहर होने के कगार पर है। दक्षिण अफ्रीका ने उसे एक विकेट से शिकस्त दी, जो टीम की लगातार चौथी हार है। लतीफ ने सरकारी स्वामित्व वाले पीटीवी स्पोर्ट्स चैनल पर दावा किया, ‘‘मैं इस तथ्य के बारे में जानता हूं कि जब बाबर ने भारत से फोन और मैसेज किया तो उनसे (जका अशरफ) कोई जवाब नहीं मिला।’’

End of Feed