दिग्गज क्रिकेटर ने कराई कमर की सर्जरी, साथी बोले जल्द ठीक हो जाओ राजा !

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 24, 2023, 12:16 PM IST

Rashid Khan Surgery Update: एक और दिग्गज क्रिकेटर इन दिनों फिटनेस से जूझ रहा है और वो हैं अफगानिस्तान के जादूई स्पिनर राशिद खान, जिन्होंने अब अपनी कमर की सर्जरी करा ली है। उनके जल्द ही टीम होने की उम्मीद है। इस बीच साथी खिलाड़ियों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हुए संदेश लिखे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • राशिद खान ने कराई कमर की सर्जरी
  • अफगानी स्टार स्पिनर के जल्द ठीक होने की उम्मीद
  • साथी खिलाड़ियों ने राशिद के लिए लिखे संदेश

अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान (Rashid Khan) की ब्रिटेन में कमर की छोटी सी सर्जरी हुई है और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुसार उनके जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है। यह करिश्माई स्पिनर हालांकि सात दिसंबर से शुरू होने वाली बिग बैश लीग में नहीं खेल पाएगा।

Rashid Khan Undergoes Waist Surgery

राशिद खान (Instagram)

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि राशिद का ब्रिटेन में एक शीर्ष सर्जन ने ऑपरेशन किया। राशिद ने भारत में हाल में संपन्न विश्व कप में इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

End of Feed