Ranji Trophy Semi-Final, MUM vs TN Preview: मुंबई-तमिलनाडु रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में अय्यर पर नजरें

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 1, 2024, 01:02 PM IST

MUM vs TN Ranji Trophy Semi-Final Preview: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर तमिलनाडु के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के जरिये 41 बार की चैम्पियन मुंबई के लिये घरेलू क्रिकेट में वापसी करेंगे तो उनका इरादा अपनी उपयोगिता साबित करने का होगा। भारतीय टेस्ट टीम से बाहर अय्यर को रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल नहीं खेलने के कारण बीसीसीआई का केंद्रीय अनुबंध गंवाना पड़ा है।

खराब दौर से जूझ रहे भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर तमिलनाडु के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के जरिये 41 बार की चैम्पियन मुंबई के लिये घरेलू क्रिकेट में वापसी करेंगे तो उनका इरादा अपनी उपयोगिता साबित करने का होगा। भारतीय टेस्ट टीम से बाहर अय्यर को रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल नहीं खेलने के कारण बीसीसीआई का केंद्रीय अनुबंध गंवाना पड़ा है । वह अब ग्रोइन की चोट से उबरकर सेमीफाइनल खेलने के लिये फिट हैं।

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर (AP)

तमिलनाडु की स्पिन गेंदबाजी के सामने मुंबई की बल्लेबाजी का दारोमदार बहुत हद तक अय्यर पर होगा । तमिलनाडु के कप्तान आर साइ किशोर (47 विकेट) और बायें हाथ के स्पिनर एस अजित राम (41) इस सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में हैं। मुंबई के लिये कप्तान अजिंक्य रहाणे को छोड़कर सभी बल्लेबाजों ने योगदान दिया है । रहाणे छह मैचों में एक ही अर्धशतक बना सके हैं । वहीं मुंबई का एक भी गेंदबाज शीर्ष दस में नहीं हैं । मोहित अवस्थी 32 विकेट लेकर 13वें स्थान पर है लेकिन गेंदबाजों ने एक ईकाई के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है।

End of Feed