Ranji Trophy, BAN vs UK: उत्तराखंड के खिलाफ बंगाल की जीत में चमके मोहम्मद शमी, सेलेक्टर्स को दिया करारा जवाब

उत्तराखंड के खिलाफ पश्चिम बंगाल की 8 विकेट की जीत में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चमके और उन्होंने अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली चयनसमिति को करारा जवाब दिया।

कोलकाता: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चार विकेट चटकाकर शनिवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मुकाबले में बंगाल को उत्तराखंड पर आठ विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उत्तराखंड ने खेल के अंतिम दिन दो विकेट पर 165 रन से आगे खेलना शुरू किया। तब कप्तान कुणाल चंदेला 68 और भूपेन लालवानी 12 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन शमी के लय में आते ही उत्तराखंड की टीम ने अपनी लय खो दी।

Mohammed Shami

मोहम्मद शमी ( फोटो क्रेडिट @CricVipezAP X)

भारतीय टीम से बाहर चल रहे शमी ने सुबह की परिस्थितियों का बेहतरीन फायदा उठाते हुए 24.4 ओवर में 38 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि आकाश दीप और इशान पोरेल ने दो-दो विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया। शमी ने पहले चंदेला को 72 रन पर पगबाधा आउट कर जीत की राह खोली, फिर लंच के बाद अभय नेगी, जन्मेजय जोशी और राजन कुमार को आउट किया। उत्तराखंड ने अपने अंतिम आठ विकेट मात्र 92 रन पर गंवा दिए और टीम 265 रन पर आउट हो गई।

End of Feed