हैदराबाद: आरसीबी के लिए खेलने वाले मध्यप्रदेश के बल्लेबाज रजत पाटीदार फॉर्म में वापसी के बाद आईपीएल में आतिशी बल्लेबाजी कर रहे हैं। पाटीदार ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर 19 गेंद में आतिशी पचासा जड़ दिया। पाटीदार दुर्भाग्यशाली रहे और अर्धशतक पूरा करने के बाद अगली ही गेंद पर जयदेव उनादकट की गेंद अब्दुल समद के हाथों लपके गए। पाटीदार 20 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 5 छक्के जड़े।
रजत पाटीदार(साभार IPL/BCCI)
मार्केंडे की गेंद पर जड़े लगातार चार छक्के
पादीदार ने 250 के स्ट्राइक रेट वाली पारी के दौरान 11वें ओवर में मयंक मार्कंडे की गेंद पर लगातार चार छक्के जड़ दिए और आरसीबी के रनों की रफ्तार को आश्चर्यजनक रूप से तेज कर दिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 23 गेंद में 50 रन की साझेदारी हुई। विराट ने इस साझेदारी में 9 रन का और पाटीदार ने 45 रन का योगदान दिया। पाटीदार जब आउट हुए तब आरसीबी का स्कोर 3 विकेट पर 130 रन 12.4 ओवर में हो गया।
जड़ा आरसीबी के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक
पाटीदार 19 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा करते ही आरसीबी के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक पूरा कर लिया। आरसीबी के लिए सबसे तेज पचासा जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने 17 गेंद में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ अर्धशतक साल 2013 में अर्धशतक जड़ा था। उनका 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम है। पाटीदार दूसरे पायदान पर रॉबिन उथप्पा के साथ पहुंच गए हैं। दोनों ने 19-19 गेंद में पचासा जड़ा। उथप्पा ने साल 2010 में पंजाब के खिलाफ आरसीबी के लिए खेलते हुए 19 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। पाटीदार इससे पहले आरसीबी के लिए केकेआर के खिलाफ इसी सीजन में 21 गेंद में अर्धशतक जड़ चुके हैं। जो आरसीबी के लिए तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है।
