क्रिकेट

IPL 2024: 100वें मैच में चमके जयदेव उनादकट, कराई सनराइजर्स हैदराबाद की वापसी

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट आईपीएल में अपने 100वें मुकाबले में जमकर चमके और बीच के ओवरों में आरसीबी के तीन अहम विकेट चटकाकर रनों की रफ्तार पर लगाम लगाई।

Image

जयदेव उनादकट(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • 100वें आईपीएल मैच में चमके जयदेव उनादकट
  • आरसीबी के खिलाफ झटके 30 रन देकर 3 विकेट
  • विराट, पाटीदार और लोमरोर का किया शिकार

हैदराबाद: भारत की घरेलू क्रिकेट के सुपरस्टार गेंदबाज जयदेव उनादकट गुरुवार को आरसीबी के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में अपना 100वां मैच खेलने उतरे। आईपीएल करियर के इस अहम मुकाबले में उनादकट ने धारदार गेंदबाजी करते हुए आरसीबी की बहुत बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया। उनादकट ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

विराट और पाटीदार का किया शिकार

उनादकट की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ही आरसीबी को हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 206 रन के स्कोर पर रोकने में सफल रही। अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए उनादकट ने केवल आरसीबी की रन गति पर लगाम लगाई साथ ही वो रजत पाटीदार, विराट कोहली और महिपाल लोमरोर के विकेट अपने नाम करने में सफल रहे।

ऐसा रहा है उनादकट का आईपीएल करियर

जयदेव उनादकट का आईपीएल करियर बेहद शानदार रहा है। अबतक खेले 100 मैच में 98 विकेट अपने नाम 31.58 के औसत और 8.97 की इकोनॉमी से अपने नाम किए हैं। मौजूदा सीजन में उनादकट 6 मैच में 7 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। 100वें मैच में लिए 3/30 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। आईपीएल करियर में 25 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। वो पारी में दो बार पांच विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनके नाम आईपीएल में हैट्रिक भी दर्ज है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article