RR vs KKR: बदलेगी कोलकाता और राजस्थान के बीच होने वाले मैच की तारीख, जानिए क्या है कारण

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 1, 2024, 08:34 PM IST

RR vs KKR: 17 अप्रैल को कोलकाता और राजस्थान के बीच होने वाले मैच की तारीख बदली जा सकती है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कैब ने इस बारें में उनसे रिक्वेस्ट की है। इसको देखते हुए मैच की तारीख में बदलाव किया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता बनाम राजस्थान के बीच मैच
  • शेड्यूल में हो सकता है बदलाव
  • कैब ने बीसीसीआई को दी जानकारी

RR vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के 17 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ घरेलू आईपीएल मैच के कार्यक्रम में बदलाव लगभग तय है क्योंकि स्थानीय पुलिस ने उस दिन रामनवमी समारोह के कारण पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जताई है। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को यह जानकारी दी है। सात चरण के आम चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को बंगाल में भी मतदान होना है। कोलकाता में मतदान एक जून को होगा।

rr vs kkr match schedule change,

राजस्थान और कोलकाता (साभार-IPL)

कोलकाता पुलिस ने कैब अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मैच रामनवमी के दिन पड़ रहा है और चुनाव के लिए भी सुरक्षाकर्मियों को तैनान किया गया है। इसलिए 17 अप्रैल को मैच के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करना हमारे लिए संभव नहीं होगा।’’ कैब ने सुझाव दिया है कि मैच को या तो एक दिन पहले (16 अप्रैल) कर दिया जाए या 24 घंटे आगे बढ़ाकर 18 अप्रैल को किया जाए।

End of Feed