IPL 2026 शुरू होने से पहले बिक गई राजस्थान रॉयल्स, जानें कितने में हुई डील

Rajasthan Royals Sold, IPL 2026: कल सोमानी साल 2021 से राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदार रहे हैं, लेकिन अब टीम पूरी की पूरी उनके हाथ में चली गई है। इस डील की चर्चा पिछले करीब 6 महीनों से चल रही थी। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स टीम में सबसे बड़ी हिस्सेदारी मनोज बडाले के पास थी।

Rajasthan Royals Sold, IPL 2026: आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने में मात्र 4 दिन ही बचे हैं। इससे पहले लीग की पहली विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स बिक गई है। राजस्थान रॉयल्स की टीम को एक नया मालिक मिल गया है। राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन कल सोमानी ने खरीदा है। कल सोमानी के नेतृत्व वाले संघ ने RR फ्रेंचाइजी को 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर की रकम यानि तकरीबन 15,286 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स IPL की सबसे महंगी टीम बन गई है।

RR

बिक गई राजस्थान रॉयल्स (फोटो साभार- IPL/BCCI)

अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदी टीम

रिपोर्ट के अनुसार, कल सोमानी ने राजस्थान रॉयल्स की पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है। कल सोमानी IntraEdge, Academian और Truyo डॉट AI नाम की कंपनी के मालिक हैं। सोमानी को अमेरिकी बिजनेसमैन रॉब वॉल्टन का समर्थन हासिल है। रॉब वॉल्टन प्रतिष्ठित वॉलमार्ट फैमिली से आते हैं। कल सोमानी साल 2021 से राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदार रहे हैं, लेकिन अब टीम पूरी की पूरी उनके हाथ में चली गई है। इस डील की चर्चा पिछले करीब 6 महीनों से चल रही थी। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स टीम में सबसे बड़ी हिस्सेदारी मनोज बडाले के पास थी। मनोज बडाले के पास फ्रेंचाइजी का 65 फीसदी हिस्सा था। उनके अलावा फ्रेंचाइजी का 15 फीसदी हिस्सेदारी अमेरिकी इन्वेस्टमेंट फर्म रेडबर्ड कैपिटल के पास और 13 पर्सेंट हिस्सा ब्रिटिश उद्योगपति लछलन मर्डोक के पास था। वहीं 7 फीसदी अन्य इन्वेस्टर थे, जिसमें छोटी हिस्सेदारी कल सोमानी के पास थी।

End of Feed