IPL मैच के दौरान 'ई-सिगरेट' पीने वाले RR के कप्तान रियान पराग ने गलती मानी, BCCI ने सुनाई सजा

BCCI Action On Riyan Parag: आईपीएल मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेप स्मोकिंग (ई-सिगरेट) करते हुए कैमरे में कैद हुए रियान पराग पर अब आखिरकार बीसीसीआई ने एक्शन ले लिया है। यहां जानिए क्या सजा सुनाई गई।

BCCI Takes Action On Riyan Parag: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए आईपीएल 2026 (IPL 2026) मैच के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला नजारा कैमरे में कैद हुआ था जिसने सबको हैरान कर दिया था। ड्रेसिंग रूम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग वेप स्मोकिंग (ई-सिगरेट) पीने में व्यस्त दिखे थे। भारत में वेप (ई-सिगरेट) पर प्रतिबंध है और ऊपर से ये सब कुछ मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में चल रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद चौतरफा मांग होने लगी कि रियान पराग पर एक्शन लिया जाए। अब बीसीसीआई ने ठोस कदम उठा लिया है।

BCCI Takes Action On Riyan Parag For Vape Smoking During IPL Match

बीसीसीआई ने लिया रियान पराग पर एक्शन (AP/BCCI)

बीसीसीआई द्वारा जारी ताजा अपडेट में कहा गया है, "राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है और टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैच नंबर 40 में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। रियान को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो "ऐसे आचरण से संबंधित है जो खेल को बदनाम करता है"।

End of Feed