IPL 2023, Prasidh Krishna: आईपीएल 2023 के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। शुक्रवार को आईपीएल-16 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया। वहीं जहां सबकी नजरें आईपीएल के कार्यक्रम पर टिकी थीं, उसी बीच राजस्थान रॉयल्स के लिए एक बुरी खबर आई। उनके स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। कृष्णा चोटिल थे और सर्जरी के बाद उनको ठीक होने में समय लगेगा इसलिए वो आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे।
राजस्थान रॉयल्स
आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने प्रसिद्ध कृष्णा को 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनको उम्मीद थी कि ये गेंदबाज आईपीएल सीजन 16 में उनके बॉलिंग अटैक में जान फूंकेगा लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएंगे।
राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर अपडेट में लिखा, "हम वो सब कुछ कर रहे हैं जो प्रसिद्ध की रिकवरी में मददगार हो और उनको जल्द हम मैदान पर वापस देख सकें। हमारा कोचिंग स्टाफ सक्रिय रूप से तेज गेंदबाजों को हमारे प्रेपरेटरी कैंप्स से ढूंढ रहा है और तैयार कर रहा है ताकि हम प्रसिद्ध के विकल्प को लेकर आगे कोई फैसला ले सकें। दुर्भाग्यवश मेडिकल स्टाफ और प्रसिद्ध से चर्चा करने के बाद, ये फैसला हुआ है कि वो आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। जल्द वापस लौटना स्किडी।"
Be back soon, Skiddy. 💗 undefined
— ANI (@ANI) Feb 17, 2023
आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च को होगा। बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम में इसका ऐलान हुआ कि 31 मार्च को पहला मुकाबला धोनी और पांड्या की टीमों के बीच होगा, यानी चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात जायंट्स के मुकाबले के साथ टूर्नामेंट का आगाज होगा।
