क्रिकेट

Ind vs Aus 2nd Test Highlights: भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा दिल्ली टेस्ट का पहला दिन, खेल खत्म होने तक टीम इंडिया 21/0

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2023, 05:51 PM IST

Ind vs Aus 2nd Test Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 263 रन पर सिमट गई थी।

Image

रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा

Photo : Twitter

भारत ने दिल्ली टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 13, जबकि केएल राहुल 4 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार पर 242 रन पीछे है। इससे पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम केवल 263 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से सर्वाधिक 4 विकेट तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लिए, जबकि अश्विन और रवींद्र जड़ेजा ने 3-3 विकेट झटके।

उस्मान ख्वाजा और हैंड्सकॉम्ब का अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पारी की शुरुआत डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने की थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत भी दिलाई, लेकिन वॉर्नर 15 रन के निजी स्कोर पर शमी की गेंद पर श्रीकर भरत को कैच थमा बैठे। उसके बाद दूसरे विकेट के लिए ख्वाजा और लाबुशेन ने दूसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े।

ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लाबुशेन के रूप में लगा। उन्हें अश्निन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस ओवर में अश्विन ने स्टीव स्मिथ को भी चलता किया और ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया।

उस्मान ख्वाजा और हैंड्सकॉम्ब के अलावा कोई भी बल्लेबाज, भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाए। उस्मान ख्वाजा ने सर्वाधिक 81 रन की पारी खेली, जबकि पीटर हैंड्सकॉम्ब ने नाबाज 72 रन की पारी खेली। एक वक्त ऑस्ट्रेलिया की टीम 168 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन 7वें विकेट के लिए हैंड्सकॉम्ब और कप्तान पैट कमिंस ने 59 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article