IND vs ENG: कोच द्रविड़ की जुबानी, हैदराबाद टेस्ट के पिच की कहानी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 23, 2024, 09:55 PM IST

India vs England Test: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल की पिच को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे मैच होगा इस पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलेगी।

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पिच ‘अच्छी’ होगी, लेकिन खेल के आगे बढ़ने के साथ ही इससे स्पिनरों के लिए ज्यादा मदद होगी। टेस्ट मैच से दो दिन पहले पिच काफी सूखी दिख रही थी खास कर दोनों छोर के गुड लेंथ क्षेत्र के आस-पास।

Rahul Dravid

राहुल द्रविड़ (टीम इंडिया हेड कोच )

द्रविड़ ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ पिच के बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल है। जब मैच शुरू होगा हम तब इसके बारे में पता करेंगे। मैंने जो देखा है उसमें यह पिच अच्छी दिख रही है।’’

End of Feed