ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गरजेगा राहुल द्रविड़ के बेटे का बल्ला, टीम इंडिया में हुई एंट्री

Samit Dravid Team india entry: भारतीय क्रिकेट टीम के चैंपियन कोच और पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल उनके बेटे समित द्रविड़ भी पिता के पग चिन्हों पर चलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। समित द्रविड़ को भारत की अंडर-19 टीम में एंट्री मिल गई है।

Samit Dravid Team india entry: भारत के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ़ 3 एकदिवसीय और दो चार दिवसीय मैचों के लिए भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है। 50 ओवर के मैच पुडुचेरी में खेले जाएंगे, जबकि चार दिवसीय मैच चेन्नई में होंगे।

samit dravid

समित द्रविड़ (फोटो- X)

18 वर्षीय ऑलराउंडर वर्तमान में चल रहे महाराजा टी20 केएससीए टूर्नामेंट में एक शानदार छक्का लगाने के लिए सुर्खियों में था। मैसूर वारियर्स की ओर से खेलते हुए इस युवा खिलाड़ी ने सात मैचों में 82 रन बनाए हैं, जिसमें गुलबर्गा मिस्टिक्स के खिलाफ़ 33 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा।

End of Feed