Team India के कोच द्रविड़ ने वर्ल्ड कप से पहले इस प्रयोग को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- यह जरूरी है

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jul 30, 2023, 12:40 PM IST

Team India Coach, Rahul Dravid Big Statement: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। इसी जीत के साथ वेस्टइंडीज ने तीन वनडे मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया। दूसरे वनडे में मिली हार के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बड़ा बयान दिया।

Team India Coach, Rahul Dravid Big Statement: भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम देने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि टीम एक मैच या एक सीरीज को लेकर चिंतित नहीं हैं तथा विश्वकप से पहले अन्य खिलाड़ियों को आजमाना जरूरी है। भारतीय टीम प्रबंधन का नियमित कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को विश्राम देने का फैसला सही साबित नहीं हुआ तथा पूरी टीम 181 रन पर आउट हो गई। वेस्टइंडीज ने छह विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की।

BCCI Big statement

टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़। (फोटो- BCCI Twitter)

द्रविड़ ने मैच के बाद कहा,‘हम हमेशा बड़ी तस्वीर पर गौर करेंगे। हमें आगे एशिया कप और विश्वकप में भाग लेना है और इसलिए हमें बड़ी तस्वीर पर गौर करना होगा क्योंकि हम कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रहे हैं। हम प्रत्येक मैच या प्रत्येक सीरीज को लेकर चिंतित नहीं हो सकते। अगर हम ऐसा करते हैं तो यह गलती होगी।’ उन्होंने कहा,‘अन्य खिलाड़ियों को मौका देने के लिए विराट और रोहित को आराम दिया गया। हमें इस तरह के जोखिम लेने होंगे। बड़ी प्रतियोगिताओं को देखते हुए इस तरह की परिस्थितियों में हम इस तरह के मौके ले सकते हैं। हम उन्हें (युवा खिलाड़ियों को) जितना संभव हो उतने मौके देना चाहते हैं।’

End of Feed