Champions Trophy 2025, Player of the tournament: रचिन रवींद्र ने जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के 25 वर्षीय खिलाड़ी रचिन रवींद्र ने पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड अपने नाम करने में सफल रहे। जानिए कैसा रहे रचिन का प्रदर्शन?

दुबई: न्यूजीलैंड के युवा सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। रचिन रवींद्र ने

ICC Champions Trophy Player of The Tournament (1)

रचिन रवींद्र, आईसीसी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025

टूर्नामेंट में ऑलराउंड प्रदर्शन किया और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने टूर्नामेंट में चार मैच में सबसे ज्यादा 263 रन बनाए और 3 विकेट भी अपने नाम किए। भारत के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 37 रन की पारी खेली और गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाए। उनका ये प्रदर्शन टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुआ।

End of Feed