क्रिकेट

Watch: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद रोहित-कोहली ने स्टंप से खेला डांडिया, देखें Video

Image

रोहित शर्मा विराट कोहली डांडिया (फोटो- X)

Virat Kohli Rohit Sharma play Dandiya: भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हार थमा दी है। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत के सिर पर जीत का परचम लहराया है। भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ वे तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने इससे पहले 2002 में खिताब को बांटा था वहीं 2013 में इंग्लैंड को हराकर इसे जीता था। मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और डेरिल मिचेल और ब्रेसवेल की शानदार पारी के चलते 251 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन बाद में न्यूजीलैंड ने दमदार वापसी की हालांकि वो काफी नहीं थी और भारत ने आखिरी ओवर में जीत दर्ज कर ली। इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम जश्न में डूब गई। जिसके बाद विराट और रोहित का एक दिल छूने वाला वीडियो सामने आया है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा हमेशा भारतीय क्रिकेट टीम की जीत को साथ में सेलिब्रेट करते हैं। जैसे ही भारत ने न्यूजीलैंड को हाराया। दोनों दिग्गज अपनी खूशी को रोक नहीं पाए और बच्चों की तरह स्टंप से डांडिया खेलने लग गए। इकसका वीडियो भी सामने आया है जो कि हर तरफ जमकर वायरल हो रहा है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article