क्रिकेट

Champions Trophy 2025 Prize Money: चैम्पियंस ट्रॉफी के चैम्पियन टीम को मिलेगा इतना पैसा, हराने वाली टीम भी होगी मालामाल

Champion Trophy 2025 Prize Money, IND vs NZ Final Match Today: भारत ने न्यूजीलैंड को मात देकर तीसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। आइए जातने हैं लगातार दूसरा आईसीसी खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया को मिली कितनी ईनामी राशि?

Image

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 प्राइज मनी(साभार icc)

Champion Trophy 2025 Prize Money: भारत ने न्यूजीलैंड को खिताबी मुकाबले में मात देकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर ली है। भारत ने जीत के लिए मिले 252 रन के लक्ष्य को 49 ओवर में 4 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया और रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब पर कब्जा कर लिया। यब टीम इंडिया का लगातार दूसरा आईसीसी खिताब है। इससे पहले रोहित की ही कप्तानी में भारतीय टीम साल 2024 में टी20 चैंपियन बनी थी। ऐसे में आइए जानते हैं जानिए खिताब जीतने वाली टीम इंडिया को मिली है कितनी ईनामी राशि? फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड की की भी हुई चांदी।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 प्राइज मनी यहां देखें सूची

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 प्राइज मनीपुरस्कार राशि (रुपये)
विजेता टीम19.45 करोड़
उपविजेता टीम9.72 करोड़
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें4.86 करोड़ (प्रति टीम)
ग्रुप स्टेज में हर मैच जीतने वाली टीम29.54 लाख (प्रति मैच)
5वें या 6वें स्थान की टीम3.03 करोड़
7वें या 8वें स्थान की टीम1.21 करोड़
सभी भाग लेने वाली टीमों को अतिरिक्त राशि1.08 करोड़ (प्रति टीम)

प्राइज मनी में 50 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा

लंबे इंतजार के बार चैम्पियंस ट्रॉफी का भव्य आयोजन हुआ। 2017 के बाद पहली बार आयोजित हुई चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता टीम को 19.45 करोड़ रुपये की पुरस्‍कार राशि दी गई। वहीं, उपविजेता को 9.72 करोड़ रुपये की राशि दी गई। इसी तरह सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 4.86 करोड़ रुपये मिले हैं। साल 2017 के संस्करण की तुलना में इस बार प्राइज मनी में 53 प्रतिशत का इजाफा किया गया था।

सभी टीमों को मिलेंगे अतिरिक्त राशि

चैंपियंस ट्रॉफी में हर मैच पुरस्‍कार राशि के तौर पर अहम रहा। ग्रुप स्टेज पर हर मैच जीतने वाली टीम को 29.54 लाख का पुरस्‍कार मिला। पांचवें या छठे स्‍थान पर रहने वाली टीम को 3.03 करोड़ रुपये का और सातवें और आठवें स्‍थान पर रहने वाली टीमों को 1.21 करोड़ मिले महामुकाबले में भाग लेने वाली सभी आठ टीमों को 1.08 करोड़ रुपये की अतिरिक्‍त राशि मिली।

पाकिस्तान ने 29 साल बाद की आईसीसी इवेंट की मेजबानी

पाकिस्तान की मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान भारत के सभी मैच दुबई में खेले गए, जबकि अन्य सात टीमों के मैच पाकिस्तान के तीन अलग-अलग वेन्यू पर खेलने गए। पाकिस्तान को 29 साल बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी। इससे पहले पाकिस्‍तान ने 1996 आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। महामुकाबले के मौजूदा संस्करण में पाकिस्तान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। टीम को 3 लीग मुकाबले में से दो में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मुकाबले बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था। पाकिस्तान की टीम बिना एक मैच जीते चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई थी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article