सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अपनी दादी से मिले रचिन, लिया जीत का आशीर्वाद, देखें वीडियो

Rachin Ravindra meets grand parents in Bengaluru: न्यूजीलैंड के धाकड़ खिलाड़ी रचिन रवींद्र अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने के बाद बेंगलोर स्थित अपने दादा-दादी के घर पर पहुंचे जिसका वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है।

Rachin Ravindra meets grand parents in Bengaluru: न्यूजीलैंड के लिए खेलने वाले 23 वर्षीय क्रिकेट सनसनी रचिन रवींद्र ने आईसीसी विश्व कप 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में भारतीय माता-पिता के घर जन्मे रवींद्र का नाम भारत के दो क्रिकेट दिग्गज राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के नाम पर है।

Rachin Ravindra grand parents

रचिन रवींद्र

श्रीलंका के खिलाफ विजयी मैच के बाद रवींद्र बेंगलुरु में अपने दादा-दादी के घर गए। अपनी दादी के साथ नकारात्मकता को दूर करने के लिए एक अनुष्ठान करते हुए उनका एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो गया है, जिससे वह दुनिया भर के प्रशंसकों के बीच और भी लोकप्रिय हो गए हैं।

End of Feed