रचिन रवींद्र ने रचा इतिहास, बने रिचर्ड हेडली मेडल जीतने वाले सबसे युवा प्लेयर

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 13, 2024, 07:25 PM IST

भारतीय मूल के 24 वर्षीय युवा ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के सालाना पुरस्कारों में नया इतिहास रच दिया है। उन्हें और अमेलिया केर को साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी चुना गया है।

क्राइस्टचर्च: भारत में पिछले साल खेले गये विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रचिन रवींद्र बुधवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट के वार्षिक पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर चुने जाने के बाद सर रिचर्ड हैडली पदक पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। महिलाओं में एमेलिया केर ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के वार्षिक पुरस्कारों में प्रमुख पुरस्कार जीते। केन विलियमसन को टेस्ट मैचों में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए एएनजेड साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें पुरुष वर्ग में प्रथम श्रेणी में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए ‘रेडपाथ कप’ से सम्मानित किया गया।

Rachin Ravindra

रचिन रवींद्र (साभार BLACKCAPS)

रवींद्र महज 24 साल की उम्र में ‘सर रिचर्ड हैडली मेडल’ के सबसे कम उम्र के विजेता हैं। वह पिछले एक सत्र में टेस्ट और सीमित ओवर की क्रिकेट में न्यूजीलैंड टीम के मुख्य स्तंभ के तौर पर उभरे हैं। पिछले साल मार्च में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के बाद रवींद्र ने भारत में खेल गये विश्व कप में 64 की औसत से 578 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और दो अर्धशतक जड़े।

End of Feed