चेन्नई: स्टीफन फ्लेमिंग की चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच के पद से विदाई के बाद टीम के नए कोच के नाम को लेकर अटकलें लगने लगी है। मंगलवार को सीएसके और फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। इसके साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल और लंबी साझेदारियों में से एक का अंत हो गया। ऐसे में सीएसके के सदस्य रहे और रविचंद्रन अश्विन ने नए कोच को लेकर बड़ा बयान दिया है।
रविचंद्रन अश्विन और एमएस धोनी (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI X)
धोनी से बेहतर नहीं है कोई उत्तराधिकारी
भारत के महान स्पिनर अश्विन का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स को स्टीफन फ्लेमिंग के लंबे कार्यकाल के बाद की योजना बनानी चाहिए। उनका कहना है कि पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम अब ऐसे मुकाम पर है जहां उसे नई दिशा की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी कोच की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, तो वही फ्लेमिंग के सबसे सही उत्तराधिकारी होंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि धोनी को टीम की गहरी समझ है और फ्लेमिंग के साथ उनकी साझेदारी सालों तक सफल रही है।
आ गया है सीएसके के लिए आगे की सोचने का वक्त
सीएसके के लिए आठ सीजन खेलने वाले अश्विन ने कहा, किसी भी नए कोच को इस टीम में अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि धोनी फ्रेंचाइजी में एक प्रभावशाली व्यक्ति बने हुए हैं। जिन्होंने CSK को पांच IPL खिताब जिताए हैं, टीम चयन और निर्णय लेने की चर्चाओं में अहम भूमिका निभाते रहते हैं। फ्लेमिंग सच में समझते थे कि धोनी को क्या चीज प्रेरित करती है, और धोनी समझते थे कि फ्लेमिंग एक बेहतरीन सहयोगी हैं इसलिए यह साझेदारी इतने लंबे समय तक चली। मेरा मानना है कि अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आगे की सोचने का समय आ गया है।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आईसीसी ने लगाई आगामी वनडे और टी20 वर्ल्ड कप के बदलाव पर मुहर,जानिए कैसा होगा नया फॉर्मेट
धोनी की संभावित भूमिका और प्रभाव
अश्विन ने कहा, अगर धोनी कोच का पद संभालने के लिए तैयार हैं, तो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उनसे बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता। अगर नहीं, तो उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति को खोजने की जरूरत है जो स्वतंत्र रूप से काम कर सके और अपने फैसलों की जिम्मेदारी ले सके। मुझे लगता है कि उस ड्रेसिंग रूम में आने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए अनिश्चितता का थोड़ा पहलू तो रहेगा ही। महेंद्र सिंह धोनी एक बहुत बड़ा नाम हैं, और जब खेलने के लिए टीम चुनने की बात आती है, तो वे अभी भी चर्चा का अहम हिस्सा होते हैं।'
ऐसा रहा फ्लेमिंग के रहते सीएसके के प्रदर्शन
फ्लेमिंग साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में एक खिलाड़ी के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे। इसके बाद साल 2009 से उन्होंने टीम के हेड कोच की भूमिका संभाली। 17 सालों में इस साझेदारी ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे सम्मानित और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक का निर्माण किया। फ्लेमिंग की देखरेख में चेन्नई की टीम पांच बार IPL चैंपियन बनी और दो चैंपियंस लीग खिताब जीतने में सफल रही। सीएसके इस दौरान रिकॉर्ड 12 बार प्ले ऑफ में पहुंची है और 10 बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची और पांच बार चैंपियन बनी।
