SA vs PAK: क्विंटन डी कॉक ने वनडे रिटायरमेंट पर लिया यू टर्न, पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे मैच

Quinton De Kock Retirement U Turn: साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का फैसला वापस ले लिया है। इस अनुभवी खिलाड़ी को पाकिस्तान दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही क्विंटन डी कॉक नामीबिया के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में भी खेलेंगे।

Quinton De Kock Retirement U Turn: दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का अपना फैसला वापस ले लिया है। पाकिस्तान दौरे के लिए उन्हें वनडे और टी20 दोनों टीमों में शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, डी कॉक नामीबिया के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टी20 मुकाबले में भी मैदान पर नजर आएंगे। उनकी यह वापसी क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ा सरप्राइज है।

Quinton De Kock ICC

क्विंटन डी कॉक ने वनडे संन्यास ले ली वापसी (फोटो- ICC)

विश्व कप 2027 खेलने के संकेत

डी कॉक की इस वापसी को लेकर माना जा रहा है कि वह आने वाले आईसीसी विश्व कप 2027 में भी खेलते नजर आ सकते हैं। टीम प्रबंधन और फैंस के लिए यह बड़ी राहत है क्योंकि वह दक्षिण अफ्रीका की व्हाइट बॉल टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं।

End of Feed