17 साल खेलने के बाद भी नहीं मिला देश से खेलने का मौका, इस धुरंधर ने क्रिकेट को कहा अलविदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 2, 2023, 07:42 PM IST

Punit Bisht retires: पूर्व विकेटकीपर पुनीत बिष्ट ने 17 साल के प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के बाद अपने करियर को अलविदा कह दिया जिसमें उन्होंने तीनों प्रारूपों में 272 मैच खेले।दिल्ली की 2007-08 सत्र में अंतिम रणजी ट्राफी विजेता टीम का हिस्सा रहा यह 37 साल का क्रिकेटर जम्मू कश्मीर और मेघालय के लिये भी खेल चुका है।

दिल्ली के पूर्व विकेटकीपर पुनीत बिष्ट (Punit Bisht) ने 17 साल के प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के बाद अपने करियर को अलविदा कह दिया जिसमें उन्होंने तीनों प्रारूपों में 272 मैच खेले। दिल्ली की 2007-08 सत्र में अंतिम रणजी ट्राफी विजेता टीम का हिस्सा रहा यह 37 साल का क्रिकेटर जम्मू कश्मीर और मेघालय के लिये भी खेल चुका है। हालांकि उन्हें राष्ट्रीय टीम से खेलने का मौका नहीं मिला।

Punit Bisht retires from Cricket

पुनीत बिष्ट ने लिया संन्यास (Facebook)

बिष्ट ने 103 प्रथम श्रेणी मैचों में 38 से ज्यादा के औसत से 5231 रन बनाये जिसमें 10 शतक और 343 रन की व्यक्तिगत सर्वश्रष्ठ पारी भी शामिल रहे। उन्होंने 299 कैच और 19 स्टंप आउट किये।

End of Feed