PSL 2024 Eliminator, IU vs QG Pitch Report, Weather: इस्लामाबाद युनाइटेड-क्वेटा ग्लेडिएटर्स मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 15, 2024, 05:15 PM IST

PSL 2024 Eliminator 1, IU vs QG Pitch Report And Karachi Weather Forecast Today Match: पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2024) में अब प्लेऑफ शुरू हो चुके हैं और आज खेला जाएगा पहला एलिमिनेटर मुकाबला। इस करो या मरो वाले मुकाबले में आमने-सामने होंगी इस्लामाबाद युनाइटेड और क्वेटा ग्लेडिएटर्स की टीमें। जानिए इस मैच की पिच रिपोर्ट और कराची के मौसम का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2024)
  • आज खेला जाएगा पीएसएल का पहला एलिमिनेटर मैच
  • आमने-सामने इस्लामाबाद युनाइटेड और क्वेटा ग्लेडिएटर्स

PSL 2024 Eliminator 1, IU (Islamabad United) vs QG (Quetta Gladiators) Pitch Report And Karachi Weather Forecast Today In Hindi And Urdu: पाकिस्तान की टी20 लीग पीएसएल 2024 (Pakistan Super League) में आज प्लेऑफ मुकाबलों का पहला एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इस एलिमिनेटर मुकाबले में इस्लामाबाद युनाइटेड की भिड़ंत होगी क्वेटा ग्लेडिएटर्स से। ये दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। इस मैच में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम कल होने वाले दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले के विजेता से भिड़ेगी और वहां होने वाला विजेता फाइनल में मुल्तान सुल्तांस से टकराएगा।

PSL 2024 Eliminator 1, IU vs QG Pitch Report

पीएसएल 2024 एलिमिनेटर, इस्लामाबाद-क्वेटा पिच रिपोर्ट

इस्लामाबाद युनाइटेड और क्वेटा ग्लेडिएटर्स की टीमें ग्रुप चरण में दो बार एक दूसरे के सामने आ चुकी हैं। फरवरी में हुई पहली भिड़ंत में ग्लेडिएटर्स ने इस्लामाबाद को 3 विकेट से शिकस्त दे दी थी। जबकि दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब अगर बात करें ग्रुप चरण में इन दोनों टीमों के प्रदर्शन पर, तो इस्लामाबाद युनाइटेड ने 10 मैच खेले जिसमें 5 जीते, 4 गंवाए और 1 मैच रद्द हुआ, इसके साथ ही वे अंक तालिका में तीसरे नंबर पर रहे। वहीं क्वेटा ग्लेडिएटर्स ने 10 मैच खेले, 5 जीते, 4 हारे, 1 मैच रद्द रहा और उनके भी 11 अंक रहे, लेकिन नेट रन रेट की तुलना के बाद वो इस्लामाबाद से एक पायदान नीचे चौथे स्थान पर रहे। आइए अब जानते हैं आज के मैच की पिच रिपोर्ट और कराची में मौसम कैसा रहेगा जब ये दोनों टीमें टूर्नामेंट में तीसरी बार भिड़ेंगी।

End of Feed