Priyansh Arya: प्रियांश आर्या ने चौथे ही मैच में रच दिया इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय

पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने अपने चौथे ही मुकाबले में इतिहास रच दिया। चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में प्रियांश ने हर एक गेंदबाज की जमकर खबर ली। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत पहले ही गेंद पर छक्का लगाकर किया। प्रियांश आर्या ने केवल 39 गेंद में सेंचुरी पूरी की और आईपीएल इतिहास में अपना नाम लिखवा लिया।

पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने अपने चौथे ही आईपीएल मैच में इतिहास रच दिया। प्रियांश आर्या ने चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में न केवल अपनी पहली हाफ सेंचुरी पूरी की बल्कि इसे शतक में भी बदला। प्रियांश ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 39 गेंद में सेंचुरी पूरी की। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 9 छक्के लगाए। यह आईपीएल इतिहास की चौथी सबसे तेज सेंचुरी है। प्रियांश को पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन में 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। दिल्ली प्रीमियर लीग में एक ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले प्रियांश आर्या ने अपने पहले ही मैच में 47 रन की पारी खेलकर यह बता दिया था कि वह इस लीग के अगले स्टार हैं।

Priyansh Arya

प्रियांश आर्या की सेंचुरी (साभार-X)

अनकैप्ड खिलाड़ी का सबसे तेज शतक

प्रियांश आर्या ने चौथे ही मुकाबले में इतिहास रच दिया। उनकी यह शतकीय पारी अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर सबसे तेज शतकीय पारी है। आईपीएल में सबसे तेज शतक वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल ने साल 2013 में लगाई थी। भारतीय खिलाड़ी की बात करें तो यह रिकॉर्ड युसूफ पठान के नाम हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ साल 2010 में 37 गेंद में सेंचुरी बनाई थी।

End of Feed