END W vs IND W: घुटने की चोट के कारण प्रतिका रावल लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर, प्रिया पुनिया को किया गया शामिल

भारत महिला टीम की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल घुटने में चोट के कारण शुक्रवार से लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच से बाहर हो गई हैं। मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में टॉन्टन में खेले गए भारत ए के मैच के दौरान प्रतिका के घुटने पर गहरा कट लग गया था। प्रतिका की जगह प्रिया पूनिया को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्‍लैंड के दौरे पर है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा चुकी है। अब 10 जुलाई से दोनों टीमों के बीच लॉर्ड्स में इकलौता टेस्‍ट मैच खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। ऐतिहासिक मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है।

Lord Test

लॉर्ड्स टेस्ट से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका। फोटो- BCCI

पिछले हफ्ते टॉनटन में इंग्लैंड के खिलाफ इंडिया-A के मैच के दौरान घुटने में कट लगने और टांके आने की वजह से प्रतिका रावल इस टेस्‍ट मैच से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह प्रिया पुनिया को टीम में शामिल किया गया है। लॉर्ड्स मैदान पर यह पहला महिला टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह ऐतिहासिक मौका मेंस का पहला टेस्ट मैच खेले जाने के 142 साल बाद आया है। इसलिए दोनों टीमों के लिए यह ऐतिहासिक पल है। हालांकि, प्रतिका अब इसका हिस्सा नहीं होंगी।

End of Feed