लीड्स टेस्ट में अपने खराब गेंदबाजी प्रदर्शन पर प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ी चुप्पी, स्वीकार की भूल

इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में अपने खराब प्रदर्शन पर प्रसिद्ध कृष्णा ने दूसरे मुकाबले से पहले चुप्पी तोड़ी है। जानिए उन्होंने अपनी सफाई में क्या कहा?

बर्मिंघम: भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के दौरान सही लेंथ से गेंदबाजी करने में नाकाम रहने की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वह हर समय अपनी गेंदबाजी में संयम बरतने की कोशिश कर रहे थे। लीड्स में श्रृंखला के पहले मैच में 200 से अधिक रन लुटाने के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने प्रसिद्ध की आलोचना की थी। भारत यह मैच पांच विकेट से हार गया था।

Prasidh Krishna

प्रसिद्ध कृष्णा

जरूरत से ज्यादा शॉर्ट गेंद फेंकने का हुआ नुकसान

प्रसिद्ध ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा,'(लीड्स) टेस्ट की पहली पारी में मैंने जरूरत से ज्यादा शॉट गेंद डाली। दूसरी पारी में यह थोड़ा बेहतर रहा और विकेट थोड़ा धीमा था। मैंने निश्चित रूप से उस लंबाई पर गेंदबाजी नहीं की जो मैं करना चाहता था। मुझे सही लंबाई से सामंजस्य बिठाने में कुछ समय लगा। मुझे हालांकि एक पेशेवर के रूप में ऐसा करने में सक्षम होना चाहिए। मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और शायद अगली बार इसे बेहतर तरीके से कर पाऊं।'

End of Feed