EXPLAINER: जानें क्यों प्रज्ञान ओझा बन सकते हैं चीफ सिलेक्टर? वीवीएस लक्ष्मण की टीम सेलेक्शन मीटिंग में होगी बड़ी भूमिका

प्रज्ञान ओझा बीसीसीआई की मेंस सीनियर समिति के चीफ सिलेक्टर का पद संभालने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पार्थिव पटेल ने वित्तीय कारणों से अपना नाम वापस ले लिया था। वीवीएस लक्ष्मण को एक बड़ी भूमिका दी जा सकती है, जिसमें वे चयनकर्ताओं को 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' से जोड़ने का काम करेंगे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अजीत अगरकर का बीसीसीआई के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने के बाद नए चीफ सिलेक्टर की खोज तेज गई। इसमें एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा और वो है पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का। हालांकि, बीते बुधवार, 14 अक्टूबर को आवेदन की आखिरी तारीख समाप्त होने के बाद इस चर्चा पर विराम लग गया। पार्थिव पटेल ने चीफ सिलेक्टर पद के लिए आवेदन ही नहीं। ऐसे में प्रज्ञान ओझा का चीफ सिलेक्टर बनने का रास्ता साफ हो गया।

pragyan ojha

प्रज्ञान ओझा बनेंगे चीफ सिलेक्टर?

हालांकि, रमेश पवार और वसीम जाफर ने आवेदन कर अपनी दावेदारी पेश की। 15 अक्टूबर, गुरुवार को अशोक मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया, जिसमें वसीम जाफर भी शामिल रहे। बाकी उम्मीदवारों में कॉनर विलियम्स, जैकब मार्टिन और सलिल अंकोला शामिल थे। इसके बाद प्रज्ञान ओझा का मुख्य चयनकर्ता बनना लगभग तय हो गया है। वहीं, यह भी तय हो गया है कि पांच सदस्यीय समिति में वेस्ट जो के प्रतिनिधि रमेश पोवार होंगे। पूर्व तेज गेंदबाज डोडा गणेश जूनियर चयन पैनल के प्रमुख बन सकते हैं। असम के दीप बोरा के ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करने की संभावना है।

End of Feed