साथी खिलाड़ी ने बताया क्यों हार्दिक को नहीं मिली T20I की कप्तानी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 20, 2024, 12:34 AM IST

गुजरात टाइटंस के पूर्व खिलाड़ी ने हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि क्यों उन्हें टी20 में टीम इंडिया का कप्तान नहीं बनाया गया है। आपको बता दें कि श्रीलंका दौरे पर सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम की कमान दी गई।

भारतीय क्रिकेट टीम के नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। हार्दिक पांड्या अब टीम के उप-कप्तान भी नहीं हैं। बीसीसीआई ने श्रीलंका के लिए घोषित भारतीय टीम में शुभमन गिल को टी20 और वनडे दोनों का कप्तान बनाया गया है। हार्दिक पांड्या वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। रोहित शर्मा वनडे टीम में कप्तान हैं। हार्दिक की कप्तानी पर भारत के बाएं हाथ के पेसर प्रदीप सांगवान ने बात की।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

प्रदीप सांगवान (साभार-Instagram)

प्रदीप सांगवान ने इंडियन प्रीमियर लीग में हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए करीब से देखा है। प्रदीप सांगवान ने कहा कि हार्दिक पांड्या एक अच्छे कप्तान हैं। हालांकि हार्दिक के साथ पिछले कुछ समय से उनकी बैक को लेकर समस्या चल रही है। इसलिए उनकी फिटनेस को देखते हुए कहीं ना कहीं चयन समिति ने यह फैसला लिया होगा।

End of Feed