Punjab Kings Schedule 2023 : नए कप्तान के साथ आईपीएल 2023 में उतरेगा पंजाब किंग्स, ऐसा है पूरा कार्यक्रम

  • Edited by: शेखर झा
  • Updated Feb 18, 2023, 06:27 PM IST

Punjab Kings IPL 2023 Full Schedule, PK IPL 2023 Schedule, Match Timings: आईपीएल के नए सीजन में पंजाब किंग्स का अपने पहले मुकाबले में दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स से सामना होगा। यह मुकाबला मोहाली के इंद्रजीत सिंह बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए पंजाब किंग्स का पूरा कार्यक्रम।

Punjab Kings (Pk) IPL 2023 Full Schedule, PK Match List IPL: फटाफट क्रिकेट का भारतीय रोमांच जल्द ही शुरू होने वाला है। बीसीसीआई ने आईपीएल के नए सीजन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 31 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स का पहला मुकाबला दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। यह मैच 01 अप्रैल 2023 को मोहाली के इंद्रजीत सिंह बिंद्रा स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। यह सीजन का पहला डबल हेडर मुकाबला होगा।

Punjab Kings IPL 2023 Full Schedule

पंजाब किंग्स टीम आईपीएल के नए सीजन में नए कप्तान के साथ उतरेगी। पिछले सीजन में टीम की कमान संभालने वाले मयंक अग्रवाल इस बार सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़ गए हैं। अब टीम शिखर धवन की कप्तानी में उतरेगी। ये टीम के 14वें कप्तान होंगे। धवन पिछले सीजन में भी एक मैच में कप्तानी किए थे हालांकि, इस मैच में टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। पंजाब पिछले सीजन में पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर रही थी। टीम को कुल 14 मैचों में से सिर्फ सात में जीत मिली थी और बचे मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। शिखर धवन ने 14 मैचों में 460 रन बनाए थे और टॉप-10 स्कोरर में आठवें नंबर पर रहे थे। आईए जानते हैं आईपीएल 16 में कैसा पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल...

End of Feed