Perth Scorchers vs Sydney Sixers Highlights: सिडनी को हराकर पर्थ स्कॉर्चर्स बनी बीबीएल 2026 की चैंपियन, छठी बार खिताब पर किया कब्जा
इससे पहले पर्थ स्कॉरचर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी सिक्सर की टीम 132 रन बनाकर ढेर हो गई है। सिडनी सिक्सर की ओर से 3 बल्लेबाजों ने 24-24 रन बनाए। स्टीव स्मिथ के अलावा जोश फिलिप और कप्तान मोएसेस हेनरिक्स ने 24 रन की पारी खेली। पर्थ की ओर से झाई रिचर्डसन और डेविन पेन ने 3-3 विकेट चटकाए।
पर्थ स्कॉरचर्स और सिडनी सिक्सर की संभावित प्लेइंग इलेवन-
पर्थ स्कॉर्चर्स की प्लेइंग 11 (Perth Scorchers Playing XI)- मिचेल मार्श, फिन एलन, एरॉन हार्डी, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, एश्टन टर्नर (कप्तान), लॉरी इवांस, झाई रिचर्डसन, ब्रूडी काउच, डेविड पायने, माहली बीअर्डमैन।
सिडनी सिक्सर्स की प्लेइंग 11 (Sydney Sixers Playing XI)- डेनियल ह्यूज, स्टीव स्मिथ, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मोइसेस हेंरीक्वेस (कप्तान), जोएल डेविस, लाचलान शॉ, जैक एडवर्ड्स, बेन द्वाराहुसि, बेंजामिन मनेंटी, सीन एबॉट, मिचेल स्टार्क।
Perth Scorchers vs Sydney Sixers, फाइनल लाइव स्कोर: पर्थ स्कॉर्चर्स छठी बार बनी बीबीएल की चैंपियन
पर्थ स्कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्सर को 6 विकेट से हराकर बिग बैश लीग 2026 (BBL Final 2026) का खिताब जीत लिया। पर्थ के सामने जीत के लिए 133 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 15 गेंद शेश रहते हासिल कर लिया। विजय शॉट विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने खेला। उन्होंने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। वह 29 रन बनाकर नाबाद रहे। पर्थ की ओर से सर्वाधिक 44 रन की पारी मिचेल मार्श ने खेली। यह पर्थ का छठा बीबीएल खिताब है।Perth Scorchers vs Sydney Sixers, फाइनल लाइव स्कोर: पर्थ की बल्लेबाजी जारी
पर्थ 133 रन का पीछा कर रही है। 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के उसने 10 रन बना लिए हैं।Perth Scorchers vs Sydney Sixers, फाइनल लाइव स्कोर: 132 रन पर ढेर सिडनी सिक्सर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी सिक्सर ने 132 रन बनाकर ढेर हो गई है। सिडनी सिक्सर की ओर से 3 बल्लेबाजों ने 24-24 रन बनाए। स्टीव स्मिथ के अलावा जोश फिलिप और कप्तान मोएसेस हेनरिक्स ने 24 रन की पारी खेली। पर्थ की ओर से झाई रिचर्डसन और डेविन पेन ने 3-3 विकेट चटकाए।Perth Scorchers vs Sydney Sixers, फाइनल लाइव स्कोर: 26 गेंद के बाद लगी बाउंड्री
26 गेंद बाद सिडनी सिक्सर के बल्लेबाज ने बाउंड्री लगाई। 12 ओवर बाद इस टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। हेनरिक्स 16 और शॉ 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।Perth Scorchers vs Sydney Sixers, फाइनल लाइव स्कोर: सिडनी को लगा दूसरा झटका
सिडनी ने अपने दूसरा और सबसे बड़ा विकेट खो दिया। स्टीव स्मिथ 13 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 6 ओवर में सिडनी ने 2 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं।Perth Scorchers vs Sydney Sixers, फाइनल लाइव स्कोर: 5 ओवर बाद स्कोर 33 रन
5 ओवर के बाद सिडनी सिक्सर ने 1 विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं। स्मिथ 24 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि फिलिप 3 रन बनाकर नाबाद हैं।Perth Scorchers vs Sydney Sixers, फाइनल लाइव स्कोर: दो ओवर का खेल खत्म
दो ओवर का खेल खत्म हो चुका है। सिडनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 7 रन बना लिए हैं। ह्यूज 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं जो झाई रिचर्डसन का शिकार बने हैं।Perth Scorchers vs Sydney Sixers, फाइनल लाइव स्कोर: पर्थ स्कॉरचर्स ने जीता टॉस
पर्थ स्कॉरचर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना है। जल्द मुकाबले का लाइव एक्शन शुरू होगा।Perth Scorchers vs Sydney Sixers, फाइनल लाइव स्कोर: टॉस में होगी देरी
मैदान गीला होने के कारण बीबीएल फाइनल मुकाबले के टॉस में देरी होगी। टॉस का समय 1.15 था जबकि मैच 1.45 बजे शुरू होगा।Perth Scorchers vs Sydney Sixers, फाइनल लाइव स्कोर: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
पर्थ स्कॉरचर्स और सिडनी सिक्सर की संभावित प्लेइंग इलेवन-पर्थ स्कॉर्चर्स की प्लेइंग 11 (Perth Scorchers Playing XI)- मिचेल मार्श, फिन एलन, एरॉन हार्डी, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, एश्टन टर्नर (कप्तान), लॉरी इवांस, झाई रिचर्डसन, ब्रूडी काउच, डेविड पायने, माहली बीअर्डमैन।
सिडनी सिक्सर्स की प्लेइंग 11 (Sydney Sixers Playing XI)- डेनियल ह्यूज, स्टीव स्मिथ, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मोइसेस हेंरीक्वेस (कप्तान), जोएल डेविस, लाचलान शॉ, जैक एडवर्ड्स, बेन द्वाराहुसि, बेंजामिन मनेंटी, सीन एबॉट, मिचेल स्टार्क।
Perth Scorchers vs Sydney Sixers, फाइनल लाइव स्कोर: 3 बार की चैंपियन है सिडनी सिक्सर
3 बार की विजेचा सिडनी सिक्सर्स लगातार दो बार (2020 और 2021) BBL खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी थी। फाइनल और नॉकआउट मैचों में उनका रिकॉर्ड काफ़ी शानदार रहा है। एक बार फिर उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।Perth Scorchers vs Sydney Sixers, फाइनल लाइव स्कोर: बीबीएल का फाइनल मुकाबला आज
बीबीएल का फाइनल मुकाबला आज सिडनी सिक्सर और पर्थ स्कॉरचर्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जो भारतीय समयनुसार दोपहर 1.45 बजे शुरू होगा और इसका टॉस 1: 15 बजे होगा। स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, जोश फिलिप, फिन एलन और सीन एबॉट जैसे खिलाड़ी एक्शन में होंगे।Asian Games 2026: वुशू फाइनल में पहुंची रोशिबिना देवी नाओरेम, अब गोल्ड पर नज़र
Asian Games 2026: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम नहीं पार कर पाई चीन की दीवार, कांस्य जीतकर दोहराया 40 साल पुराना कारनामा
EXPLAINER: क्यों भारत के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाला है न्यूजीलैंड दौरा? दो खतरनाक चीजें कर रहीं इशारा
India vs Thailand Hockey: दीपिका कुमारी के 9 गोल की मदद से भारत ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, थाईलैंड को 20-1 से हराया
Asian Games, Athletics: गुरूवार से भारत एशियन गेम्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शुरू करेगा अभियान, जानिए किन पर रहेंगी नजरें
© 2026 Times Horizon Private Limited
