केंद्रीय अनुबंध के समय में कटौती करेगा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, खिलाड़ियों की सैलरी पर भी आया बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 15, 2024, 03:48 PM IST

PCB on central contract and players salary: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी द्वारा लाहौर में बैठक बुलाई गई थी जिसमें कुछ अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक में पाकिस्तान के टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी, सीमित ओवरों के कोच गैरी कर्स्टन, चयनकर्ता मोहम्मद यूसुफ और असद शाफिक सहित कई अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अहम बैठक
  • पीसीबी ने केंद्रीय अनुबंध का समय घटाने का फैसला लिया
  • खिलाड़ियों की सैलरी में कटौती नहीं होगी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को अपने केंद्रीय अनुबंध का समय तीन साल से घटाकर एक साल करने का फैसला किया लेकिन खिलाड़ियों के वेतन में कटौती नहीं की जाएगी। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी द्वारा लाहौर में बुलाई गई बैठक में यह फैसले किए गए।

PCB Meeting

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की बैठक (Instagram)

बैठक में पाकिस्तान के टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी, सीमित ओवरों के कोच गैरी कर्स्टन, चयनकर्ता मोहम्मद यूसुफ और असद शाफिक, सहायक कोच अजहर महमूद और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

End of Feed