खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, PCB ने प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी के मैच दूसरी जगह किए शिफ्ट

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की संघीय कैबिनेट द्वारा सौंपी गई सिफारिशों को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद इमरजेंसी की घोषणा की गई थी। इस सीजन के प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी मैच चार शहरों में खेले जा रहे हैं, जिनमें इस्लामाबाद और रावलपिंडी अन्य दो वेन्यू हैं। इस्लामाबाद और रावलपिंडी में मैच तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगे और छठा राउंड सोमवार से शुरू होगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Emergency Announced in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान की संघीय सरकार द्वारा तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) शासित खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी की घोषणा के बाद मची राजनीतिक उथल-पुथल के बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने चल रहे फर्स्ट-क्लास प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड 1 मैचों को पेशावर और एबटाबाद से हटाकर शेखूपुरा और लाहौर के वेन्यू पर शिफ्ट कर दिया है। क्रिकइन्फो के मुताबिक, यह कदम तब उठाया गया, जब इस्लामाबाद ने PTI शासित खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी और गवर्नर शासन लागू कर दिया।

PCB Cricket

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चेंज किया प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी के मैच के वेन्यू। फाइल फोटो

End of Feed