पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नया कोच बन सकता है न्यूजीलैंड का ये पूर्व क्रिकेटर

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 27, 2024, 12:17 PM IST

Pakistan Cricket Team New Coach: पीसीबी पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के नए मुख्य कोच के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ल्यूक रोंची से बात कर रहा है। पीसीबी के एक सूत्र ने बुधवार को बताया कि 42 वर्षीय रोंची के साथ ‘विस्तृत चर्चा’ हुई। रोंची पाकिस्तान सुपर लीग टीम इस्लामाबाद यूनाईटेड के भी कोच रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए कोच की खोज
  • पीसीबी ल्यूक रोंची के साथ कर रहा है बातचीत
  • न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज हैं ल्यूक रोंची

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) राष्ट्रीय टीम के नए मुख्य कोच के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ल्यूक रोंची (Luke Ronchi) से बात कर रहा है। पीसीबी के एक सूत्र ने बुधवार को बताया कि 42 वर्षीय रोंची के साथ ‘विस्तृत चर्चा’ हुई। रोंची पाकिस्तान सुपर लीग टीम इस्लामाबाद यूनाईटेड के भी कोच रहे हैं।

Luke Ronchi

ल्यूक रोंची (AP File)

सूत्र ने कहा, ‘‘कोई भी बड़ा कोच पीसीबी के लिए काम करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है क्योंकि उनमें से ज्यादातर पहले से ही विभिन्न लीग के साथ प्रतिबद्ध हैं या उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट में काम करने को लेकर आशंका है इसलिए कोच की तलाश रोंची तक पहुंची है।’’ सूत्र ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 श्रृंखला शुरू होने से पहले अगले कुछ दिन में रोंची के साथ अनुबंध को अंतिम रूप दिया जाना चाहिए।

End of Feed