LIVEPBKS vs RR Match Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, पंजाब किंग्स को दी उसके घर पर करारी मात
PBKS vs RR Today IPL Match Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को मुल्लानपुर में खेले गए मुकाबले में मेजबान पंजाब किंग्स को 50 रन के अंतर से मात देकर सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। ऐसा रहा मैच के पल-पल का हाल।

PBKS vs RR Match Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, पंजाब किंग्स को दी उसके घर पर करारी मात
PBKS vs RR Today IPL Match Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को मुल्लानपुर में खेले गए मुकाबले में मेजबान पंजाब किंग्स को 50 रन के अंतर से मात देकर सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया था। 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना सकी। राजस्थान के लिए जीत की इबारत यशस्वी जायसवाल ने लिखी। जायसवाल ने फॉर्म में वापसी करते हुए 45 गेंद में 67 रन का स्कोर खड़ा किया। उनके अलावा संजू सैमसन ने 38(26), रियान पराग ने 43*(25) रन की अहम पारियां खेलीं। इसके बाद राजस्थान के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पंजाब की शुरुआती ओवरों में ही हालत खराब कर दी। 6.2 ओवर में 43 रन पर पंजाब ने 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद निहाल वढेरा और ग्लेन मैक्सवेल ने पांचवें विकेट के लिए 88 (52) रन की साझेदारी करके स्कोर को 131 रन तक पहुंचाया। लेकिन लगातार दो गेंद पर दोनों खिलाड़ी पवेलियन लौट गए और पंजाब की जीत की संभावनाएं धूमिल हो गईं।
ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत
आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अबतक कुल 28 मैच खेले गए हैं। जिसमें से 18 में राजस्थान और 12 में पंजाब किंग्स की टीम विजयी रही है। दोनों के बीच मुल्लानपुर के मैदान पर एक मुकाबला अबतक खेले गया है जिसमें राजस्थान की टीम विजयी रही थी।
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें (Punjab Kings and Rajasthan Royals Playing XI)
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, वनिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्ष्णा,युद्धवीर सिंह, संदीप शर्मा।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल
PBKS vs RR LIVE SCORE: पंजाब किंग्स को राजस्थान ने दी 50 रन से मात
पंजाब किंग्स की टीम 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन बना सकी और 50 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। यह पंजाब की सीजन की पहली हार है और सीजन की लगातार दूसरी जीत है।
PBKS vs RR LIVE SCORE: यानसेन बने तीक्ष्णा का शिकार
मार्को यानसेन 18वें ओवर की चौथी गेंद पर शिमरॉन हेटमायर के हाथों महीष तीक्ष्णा की गेंद पर लपके गए। यानसेन ने 3(6) रन बनाए।
PBKS vs RR LIVE SCORE: पंजाब ने 17 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 142 रन
पंजाब किंग्स ने 17 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 18 गेंद में 64 रन पंजाब को और बनाने हैं। शशांक 4 (4) और मार्को यानसेन 3(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PBKS vs RR LIVE SCORE: पंजाब को लगा सातवां झटका, शेडगे बने संदीप शर्मा का शिकार
पंजाब किंग्स को सातवां झटका 17वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। संदीप शर्मा की गेंद पर सूर्यांश शेडगे शिमरॉन हेटमायर की गेंद पर लपके गए। उन्होंने 2(4) रन बनाए।
PBKS vs RR LIVE SCORE: पंजाब को जीत के लिए 24 गेंद में 70 रन की दरकार
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के लिए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने 16 ओवर में 6 विकेट क ेनुकसान पर 136 रन बना लिए हैं। सूर्यांश शेडगे 2 (3) और शशांक सिंह 2(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PBKS vs RR LIVE SCORE: दो नए बल्लेबाज मैदान पर, जीत के लिए पंजाब को है 29 गेंद में 75 रन की दरकार
पंजाब किंग्स को जीत के लिए 29 गेंद में 75 रन बनाने हैं। शशांक सिंह और सूर्यांश शेडगे दोनों खाता खोले बगैर मैदान पर हैं।
PBKS vs RR LIVE SCORE: निहाल वढेरा बने हसरंगा का शिकार
निहाल वढेरा मैक्सवेल के आउट होने के बाद अगली ही गेंद पर वनिंदु हसरंगा की गेंद पर स्वीप शॉट लगाया और मिड विकेट बाउंड्री पर ध्रुव जुरेल के हाथों लपके गए। वढेरा ने 62 (41) रन की पारी खेली। वढेरा ने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के जड़े। 131 के स्कोर पर लगातार दो गेंद पर पंजाब ने मैक्सवेल और वढेरा दोनों के विकेट गंवा दिए। 15.1 ओवर में पंजाब ने 6 विकेट पर 131 रन बना लिए हैं।
PBKS vs RR LIVE SCORE: पंजाब ने 15 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 131 रन
15वें ओवर की आखिरी गेंद पर महीष तीक्ष्णा के खिलाफ मिड ऑफ की दिशा में छक्का जड़ने की कोशिश में ग्लेन मैक्सवेल चूक गए और बाउंड्री पर कैच दे बैठे। मैक्सवेल ने 30 (21) रन की पारी खेली।
PBKS vs RR LIVE SCORE: नेहाल वढेरा ने जड़ा अर्धशतक
निहाल वढेरा ने पंजाब के लिए खेलते हुए सीजन का अपना पहला अर्धशतक 33 गेंद में छक्के की मदद से पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 2 चौके और 3 छक्के जड़े।
PBKS vs RR LIVE SCORE: पंजाब ने 13 ओवर में बनाए 110/4 रन
पंजाब ने 13 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। ग्लेन मैक्सवेल 29 (19) और नेहाल वढेरा 43 (30) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए पंजाब को 42 गेंद में 96 रन और बनाने हैं।
PBKS vs RR LIVE SCORE: अर्धशतक के करीब पहुंचे वढेरा, 12 ओवर में राजस्थान ने बनाए 4 विकेट पर 95 रन
राजस्थान रॉयल्स ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। ग्लेन मैक्सवेल 18 (14) और नेहाल वढेरा 42 (29) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए पंजाब को 48 गेंद में 111 रन और बनाने हैं।
PBKS vs RR LIVE SCORE: पंजाब किंग्स ने बनाए 4 विकेट पर 83 रन
पंजाब ने जीत के लिए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। नेहाल वढेरा 32 (25) और मैक्सवेल16 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PBKS vs RR LIVE SCORE: मैक्सवेल-वढेरा ने कार्तिकेय की लगाई जमकर धुनाई
ग्लेन मैक्सवेल और निहाल बढेरा ने 10वें ओवर में कुमार कार्तिकेय को निशाने पर लिया। दोनों ने ओवर में 17 रन दो छक्के और एक चौके की बदौलत बटोरे और टीम को 4 विकेट पर 78 रन तक पहुंचा दिया। वढेरा 29 (22) और कार्तिकेय 14 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PBKS vs RR LIVE SCORE: पंजाब ने 9 ओवर में बनाए 59/4 रन
पंजाब किंग्स ने 9 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। निहार बढेरा 21 (19) और ग्लेन मैक्सवेल 3 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PBKS vs RR LIVE SCORE: पंजाब किंग्स ने 7 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 45 रन
पंजाब किंग्स ने 7 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए। नेहाल वढेरा 9 (10) और ग्लेन मैक्सवेल 1 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PBKS vs RR LIVE SCORE: प्रभसिमरन बने कार्तिकेय का शिकार
प्रभसिमरन सिंह को कुमार कार्तिकेय ने आर्चर के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। पॉवरप्ले के बाद दूसरी गेंद पर प्रभसिमरन 17 (16) रन बनाकर पवेलियन लौटे।
PBKS vs RR LIVE SCORE: मुश्किल में पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 11 रन के स्कोर पर उसे दूसरा झटका लगा है। इनफॉर्म बल्लेबाज प्रियांश आर्या और श्रेयस अय्यर आउट हो चुके हैं।
PBKS vs RR LIVE SCORE: राजस्थान रॉयल्स ने बनाए 20 ओवर में 4 विकेट पर 205 रन
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया है। पराग 43 (25) और ध्रुव जुरेल 13 (5) रन बनाकर नाबाद रहे।
PBKS vs RR LIVE SCORE: राजस्थान ने 19 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 186 रन
राजस्थान रॉयल्स ने 19 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 1 (1) और रियान पराग 36 (23) रन बनाकर खेल रहे हैं। हेटमायर 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में कैच दे बैठे। उन्होंने 20 (12) रन बनाए।
PBKS vs RR LIVE SCORE: राजस्थान ने 18 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 177 रन
राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए हैं। रियान पराग 35(22) और शिमरॉन हेटमायर 13(8) रन बनाकर खेल रहे हैं।