PBKS vs CSK: लगातार चौथी हार के बाद गायकवाड़ ने बताया कहां चूक गई चेन्नई सुपर किंग्स

PBKS vs CSK: मुल्लांपुर में आईपीएल के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स ने यह मुकाबला 18 रन से जीता। मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने बताया कि उनकी टीम से कहां चूक हुई।

PBKS vs CSK: चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मंगलवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ 18 रन की हार के बाद कहा कि उनकी टीम को खराब क्षेत्ररक्षण का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सुपरकिंग्स ने पिछले कुछ मुकाबलों में लगातार कैच टपकाए हैं और मंगलवार को मैच की दूसरी ही गेंद पर प्रियांश आर्य को जीवनदान दिया जिन्होंने शानदार शतक जड़ा।

ruturaj gaikwad

रुतुराज गायकवाड़ (साभार-IPL)

पंजाब किंग्स के 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरकिंग्स की टीम सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (69 रन, 49 गेंद, छह चौके, दो छक्के) के अर्धशतक और शिवम दुबे (42) के साथ तीसरे विकेट की उनकी 89 रन की साझेदारी के बावजूद पांच विकेट पर 201 रन ही बना सकी। पंजाब किंग्स ने इससे पहले खराब शुरुआत से उबरते हुए छह विकेट पर 219 रन बनाए। आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज शतक जड़ने वाले प्रियांश आर्य ने 42 गेंद में नौ छक्कों और सात चौकों से 103 रन की पारी खेली। उन्होंने शशांक सिंह (नाबाद 52) के साथ उस समय छठे विकेट के लिए 34 गेंद में 71 रन की साझेदारी की जब टीम 83 रन पर पांच विकेट गंवाकर संकट में थी।

End of Feed