PBKS vs GT Playing 11: गुजरात के सामने होगी पिछले सीजन की फाइनलिस्ट पंजाब, जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

PBKS vs GT Playing 11: आईपीएल के चौथे दिन यानी मंगलवार को पंजाब किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। गुजरात पहले ही सीजन में ट्रॉफी उठा चुकी है जबकि पंजाब किंग्स उन अनलकी टीमों में से है जिसको पहली ट्रॉफी का इंतजार है। दोनों टीमों के सामने आज के मैच में परफेक्ट प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती होगी।

PBKS vs GT Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग के चौथे दिन यानी मंगलवार पिछले बार की फाइनलिस्ट टीम पंजाब किंग्स अपने आईपीएल 2026 सफर का आगाज करेगी। इस टीम के सामने होगी शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस जो 2022 में चैंपियन बन चुकी है। यह मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड न्यू चंड़ीगढ़ मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर के पास है, जबकि गुजरात का नेतृत्व शुभमन गिल करेंगे। दोनों टीमों के सामने पहली चुनौती परफेक्ट प्लेइंग इलेवन उतारने को लेकर होगी।

aaj ke match ki playing 11

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की बात करें तो पंजाब किंग्स का पलड़ा ऑनपेपर भारी नजर आ रहा है। पिछले सीजन टीम फाइनल तक पहुंची थी, इसलिए ज्यादा बदलाव की गुंजाइश कम ही लगती है। सलामी जोड़ी की बात करें तो प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह पारी का आगाज करेंगे। मिडिल ऑर्डर में इस टीम के पास कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस अजमतुल्लाह ओमरजई जैसे खिलाड़ी हैं।

End of Feed