PBKS IPL 2023 Retained Players List: पंजाब ने पूर्व कप्‍तान को दिखाया बाहर का रास्‍ता, 'गब्‍बर' को किया रिटेन

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Nov 16, 2022, 02:14 AM IST

PBKS IPL Team 2023 Retained and Released Players List, Punjab Kings Retained Players List, Squad 2023: आईपीएल की सभी 10 टीमों ने आज रिटेन किए और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट जारी कर दी है। जानिए, पंजाब किंग्‍स ने किन खिलाड़‍ियों को रिटेन किया और किसे बाहर का रास्‍ता दिखाया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़‍ियों को रिटेन व रिलीज करने की आज आखिरी तारीख
  • पंजाब किंग्‍स ने जानिए किन खिलाड़‍ियों को रिटेन और रिलीज किया
  • मुंबई ने पूर्व कप्‍तान मयंक अग्रवाल को रिलीज किया जबकि शिखर धवन को रिटेन किया

PBKS IPL Team 2023 Retained and Released Players List, Punjab Kings Retained Players List, Squad 2023: पंजाब किंग्‍स की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे दुर्भाग्‍यशाली टीमों में से एक है। वो उन तीन टीमों में से एक है, जिसका ट्रॉफी जीतना बाकी है। पंजाब किंग्‍स की टीम 2014 में खिताब के करीब पहुंची थी, लेकिन उसे तब रनर्स अप बनकर संतुष्‍ट होना पड़ा था। आईपीएल 2022 में मयंक अग्रवाल ने पंजाब किंग्‍स की कप्‍तानी की थी, लेकिन फ्रेंचाइजी का प्रदर्शन बेहद लचर रहा था।

पंजाब किंग्‍स की टीम अंक तालिका में छठे स्‍थान पर रही थी और वो प्‍लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी। पंजाब ने शिखर धवन को अपना नया कप्‍तान नियुक्‍त किया और पूर्व कप्‍तान मयंक अग्रवाल को बाहर का रास्‍ता दिखा दिया है। पंजाब ने इसके अलावा ओडीन स्मिथ सहित कुछ अनकैप्‍ड घरेलू खिलाड़‍ियों को भी बाहर किया है। पंजाब किंग्‍स के पर्स में अब 32 करोड़ रुपये बचे हैं और वो 23 दिसंबर को होने वाली नीलामी में कुछ धमाका करने की कोशिश करेगी।

End of Feed