​​Pathan Release: दिनेश कार्तिक ने शाहरुख खान को दी फिल्म रिलीज की बधाई, कहा आप सभी सफलता के हकदार..

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 25, 2023, 08:46 AM IST

Pathan Release: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने पठान की रिलीज से पहले शाहरुख खान को ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि शाहरुख खान की यह फिल्म सभी सफलता के लिए हकदार है, क्योंकि अभिनेता करीब चार साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म के सफलता की कामना की है।

Pathan Release: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान एक लंबे समय बाद फिल्म पठान से सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने जा रहे हैं। शाहरुख की यह फिल्म रिलीज से पहले सोशल मीडिया समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाए (Pathan Released) हुए है। आखिरकार आज किंग खान के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। कुछ ही देर में फिल्म थिएटर्स में गदर मचाने (Pathan Review) वाली है। एक तरफ फिल्मी जगत में जहां इस फिल्म को लेकर चर्चा है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) ने ट्वीट कर फिल्म के सफलता की कामना की है। दिनेश कार्तिक फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि बॉलीवुड के शाहरुख खान की यह फिल्म सभी सफलता के लिए हकदार है, क्योंकि अभिनेता चार साल से अधिक समय बाद पर्दे पर वापसी कर रह हैं।

Dines Karthik

दिनेश कार्तिक ने पठान की रिलीज से पहले शाहरुख को ट्वीट कर दी बधाई

बता दें कार्तिक आर्यन 2018 से 2021 तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। वह उस टीम का एक अहम हिस्सा थे, जो 2021 में फाइनल में पहुंची थी। इस मैच में कार्तिक अपने दमदार प्रदर्शन से छा गए थे।

End of Feed