IPL 2024: कमिंस आए लक लाए! नए कप्तान, अप्रोच और जर्सी ने बदली सनराइजर्स की तकदीर

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम तीन साल लंबे इंतजार के बाद आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है। पिछले तीन सीजन में दो बार हैदराबाद की टीम आखिरी पायदान पर रही थी। जानिए कैसे बदली इस बार तकदीर और तदबीर।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी हैदराबाद
  • बारिश की भेंट चढ़ा गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच
  • तीन साल के इंतजार के बाद प्लेऑफ में पहुंची है हैदराबाद

साल 2016 की चैंपियन और 2018 की फाइनलिस्ट सनराइजर्स हैदराबाद आखिरकार तीन साल लंबे इंतजार के बाद आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने में सफल हुई। गुजरात के खिलाफ मुकाबले के बारिश की भेंट चढ़ने के बाद हैदाराबाद के खाते में 13 मैच में 7 जीत के साथ 15 अंक हो गए गए और वो केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बाद आईपीएल 2024 के प्लेऑफ दौर में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई।

Sunrisers Hyderabad

सनराइजर्स हैदराबाद (साभार IPL/BCCI)

कमिंस आए लक लाए

सनराइजर्स के टीम मैनेजमेंट ने नीलामी में ऑस्ट्रेलिया को छह माह के अंतराल में टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान पैट कमिंस पर दांव लगाया और उन्हें टीम 20.5 करोड़ की राशि खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया। लेकिन कमिंस टीम में आए और लक भी साथ लाए। इसी वजह से टीम तीन साल के इंतजार के बाद प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने में सफल रही।

End of Feed