क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) ने सर्वसम्मती से परविंदर अवाना को जूनियर सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन के तौर पर नियुक्त कर दिया है। इसके अलावा कृष्णा दास, राकेश पटेल और एन. अर्जुन यादव को कमेटी के मेंबर्स के तौर पर नियुक्त किया गया है। पूर्व तेज गेंदबाज अवाना ने इंडिया के लिए दो T20I खेले और 62 फर्स्ट-क्लास मैचों में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने 191 विकेट झटके है। उन्होंने दिल्ली, इंडिया A और रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलने के अलावा आईपीएल में किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए भी खेला है। रिटायरमेंट के बाद वह कोचिंग सेटअप में चले गए थे। उन्होंने दिल्ली की U16, U19 और U23 टीमों के साथ-साथ इंडिया U19 और अलग-अलग BCCI/COE हाई-परफॉर्मेंस प्रोग्राम के साथ काम किया।
परविंदर अवाना (साभार-X)
असम और गोवा के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ दास ने 49 फर्स्ट-क्लास मैच खेले और उसमें 166 विकेट झटके। वह इंडिया U19 और इंडिया A के लिए खेल चुके हैं। बाद में उन्होंने इंडिया U19 बॉलिंग कोच और उत्तराखंड रणजी ट्रॉफी टीम के बॉलिंग कोच के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी।
पटेल ने गुजरात और बड़ौदा को रिप्रेजेंट किया और इंडिया A के लिए खेला, इसके अलावा उन्होंने दलीप ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया। उन्होंने बड़ौदा और गुजरात के साथ U19, U23 और सीनियर टीमों में कोच के तौर पर काम किया। इसके अलावा 2025-26 सीजन में वह बड़ौदा U23 टीम के हेड कोच भी थे।
यादव ने इंडिया A को रिप्रेजेंट किया और 83 फर्स्ट-क्लास मैच खेले। वह 2000 में इंडिया की U19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। हैदराबाद के साथ खेलने के बाद, उन्होंने कोचिंग शुरू की, हैदराबाद सीनियर और U23 टीमों के हेड कोच के तौर पर काम किया, और 2022 से BCCI मैच रेफरी के तौर पर काम कर रहे हैं।
जूनियर क्रिकेट कमेटी के पांचवें सदस्य की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी।
जूनियर क्रिकेट कमेटी: परविंदर अवाना (चेयरपर्सन), कृष्ण दास, राकेश पटेल, एन. अर्जुन यादव
