युवा गेंदबाज मुकेश कुमार के प्रदर्शन से गेंदबाजी कोच म्हाम्ब्रे खुश, तारीफ में कह दी यह बात

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 12, 2023, 03:06 PM IST

BCCI, Paras Mhambrey Big Statement: वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पहले मैच से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वे टीम के लिए सही समय पर विकेट भी चटका रहे हैं। उनके प्रदर्शन से न केवल क्रिकेट फैंस, बल्कि गेंदबाजी कोच भी खुश है। उन्होंने मुकेश की जमकर तारीफ की।

BCCI, Paras Mhambrey Big Statement: भारतीय गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने सभी तीनों प्रारूपों में भारत के लिए खेलने की काबिलियत दिखायी है जिससे उनके कार्यभार का प्रबंधन इसके अनुसार ही किया जायेगा। वेस्टइंडीज के दौरे पर इस तेज गेंदबाज को सभी तीनों प्रारूपों में पदार्पण का मौका मिला। फ्लोरिडा में चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले म्हाम्ब्रे ने मुकेश की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार। (फोटो- BCCI Domestic Twitter)

म्हाम्ब्रे ने शुक्रवार को कहा, ‘वह जिस तरह से प्रगति कर रहा है, उससे बहुत खुश हूं। उसकी सोच, हमने उससे जो चर्चा की थी और खेल के प्रति उसका रवैया बहुत ही शानदार है।’ उन्होंने कहा, ‘आपको ऐसे ही खिलाड़ी की जरूरत है जो यहां एक दौरे पर आये, कड़ी प्रतिद्वंद्वी टीमों के खिलाफ अलग से विकेट पर खेले जो कभी भी आसान नहीं होता। लेकिन उसने जिस तरह की गेंदबाजी की है और जो जज्बा दिखाया है, उससे हम काफी खुश हैं।’

End of Feed